Visitors have accessed this post 583 times.

लखनऊ : बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब प्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन की बंदिशें जारी रहेंगी। इस दौरान जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी।

कोरोना की दूसरी लहर ने यूपी में तांडव मचा रखा है। रही सही कसर पंचायत चुनाव ने पूरी कर दी है। पहली लहर में जहां संक्रमण शहरों तक ही सीमित था। वहीं दूसरी लहर में पंचायत चुनाव के चलते संक्रमण गांवों में भी पहुंच गया है। जिससे प्रदेश की स्थिति काफी नाजुक है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 3 मई तक आंशिक लॉकडाउन लागू किया था। जिसके बाद इसकी समय सीमा 6 मई तक बढ़ा दी गई थी। फिर 10 मई तक लॉकडाउन की सीमा बढ़ा दी गई थी। जिससे प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गौ है। इसलिए अब सरकार ने लॉकडाउन की मियाद 17 मई तक बढ़ा दी है। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू अब आगामी 17 मई तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से किया है।

इनपुट : राज्य व्यूरो

यह भी पढ़े : कोरोना काल में बनाकर पीएं यह काढ़ा ,मिलेंगे काफी फायदे

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave