Visitors have accessed this post 750 times.

सहपऊ : पुलिस ने गुरुवार की देर रात आगरा भोगीपुरा शाहगंज निवासी मैना देवी पत्नी प्रेमचंद की तहरीर पर गत मंगलवार को सुसरालियों द्वारा उसकी पुत्री की हत्या कर एवं साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को जला देने पर पांच महिलाओं सहित ग्यारह लोगों पर दहेज हत्या एवं साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार उसकी पुत्री का सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रतिया निवासी रोहित पुत्र राजेश कुमार के साथ प्रेम सम्बंध थे। बाद में दोनों परिवार की सहमति से दोनों की दो साल पहले शादी कर दी थी। शादी होने के बाद उसकी पुत्री को सुसराल में पति एवं उसका परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा एवं अक्सर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। गत मंगलवार की सुबह उसकी पुत्री ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी पुत्री को फांसी देकर मार दिया गया है और उसकी लाश को जलाने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलने पर वह पुत्री की सुसराल पहुँचने से पहले ही उसकी पुत्री की लाश को जला दिया। वहां पहुँचने पर उन लोगों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नही किया। उसने पुत्री के पति रोहित, ससुर राजेश कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्य नीलम देवी, माया देवी, मोहरश्री, पुष्पा, सुकन्या, लज्जा देवी, राहुल, जगवीर सिंह एवं रुस्तम आदि लोगों के नामजद पुत्री की हत्या एवं लाश को जलाकर साक्ष्य मिटाने की तहरीर दी है। पुलिस ने उपरोक्त सभी के नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इनपुट : ललित शर्मा

अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप – http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave