Visitors have accessed this post 186 times.
हाथरस : तहसील सासनी के गाँव नगला केहरिया में ब्राह्मण, क्षत्रिय नाबालिग बच्चों एवं राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या को भीम आर्मी द्वारा फर्जी SC/ST एक्ट में फंसाने एवं उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा 4 जून को हाथरस SP ऑफिस का घेराव करने की घोषणा की गई थी।
इस आंदोलन को प्रदेश भर के कई सवर्ण एवं किसान संगठनों का सोशल मीडिया पर पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ था। समर्थन देने वाले प्रमुख संगठनों में शामिल थे:
किसान यूनियन भानू – राम जादौन
ठाकुर पूरन सिंह किसान मजदूर संगठन
राष्ट्रवादी प्रताप सेना – ललित राणा
किसान महाशक्ति – ठाकुर धर्मेंद्र सिंह
क्षत्रिय महासभा – शैलेन्द्र पाल सिंह
करणी सेना – ओकेन्द्र राणा, शनि सिंह, निकुंज जादौन
किसान स्वराज – कुलदीप पांडे
किसान संयुक्त मोर्चा – जितेंद्र शर्मा
भारतीय किसान यूनियन – गजेन्द्र शर्मा, पवन समाधियाँ
जनसत्ता दल – दीपक जादौन
हनुमान दल – रोहित सिंह
किसान यूनियन प्रदेश महासचिव – ठाकुर अमर सिंह
अन्य किसान एवं सवर्ण संगठन – नितिन शेखावत, जोगेन्द्र सिंह आदि
प्रशासन द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित फर्जी मुकदमों को तत्काल समाप्त कर दिया गया और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इस पर कठोर निर्णय का आश्वासन दिया गया है।
प्रशासन द्वारा सभी मांगें मान लिए जाने एवं वार्ता सफल रहने के कारण, सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से निर्णय लेकर 4 जून के घेराव को स्थगित करने की घोषणा की।
प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी:
पंकज धवरैय्या – राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सवर्ण परिषद
ठाकुर अमर सिंह – प्रदेश महासचिव, भारतीय किसान यूनियन
राम जादौन – जिलाध्यक्ष
नितिन शेखावत – राष्ट्रवादी प्रताप सेना
एडवोकेट कृष्ण कुमार शर्मा
सन्दीप तिवारी – नगर अध्यक्ष, राष्ट्रीय सवर्ण परिषद
गौरव उपाध्याय – जिला उपाध्यक्ष
अर्जुन प्रजापति – नगर उपाध्यक्ष
भगवान सिंह – नगर प्रचारक
राहुल बूटियां – नगर मीडिया प्रभारी
राजेश गौड़ – नगर विस्तारक
कप्तान सिंह
अन्य सम्माननीय सदस्य एवं पदाधिकारी
यदि भविष्य में प्रशासन द्वारा सवर्ण समाज के विरुद्ध किसी प्रकार की फर्जी एफआईआर या उत्पीड़न की घटना सामने आती है, तो सभी संगठन एकजुट होकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होंगे।
INPUT – BUERO REPORT
यह भी देखें :