Visitors have accessed this post 656 times.

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भर्थना में प्रेमी युगल ने खूनी खेला खेला। प्रेमी शिवम ने  पहले प्रेमिका को गोली मारी बाद में खुद को गोली मार ली। जिससे दोनों प्रेमी युगल गम्भीर रुप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई रैफर किया गया। प्रेमी युवक फौज में कार्यरत है,  और बहन की शादी के लिए इटावा आया था,पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
यह था मामला

इटावा जिला के थाना भरथना इलाके के चमरऊआ गांव के रहने वाले शिव ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी, उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों प्रेमी दम्पति खून में लथपथ हो गए। वही प्रेमिका अपने प्रेमी को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस केस होने के कारण  वहा पर मौजूद लोग उसे बचाने के लिए आगे नहीं बडे़। बताया जा रहा कि प्रेमी युवक  हैदरावाद में फौज में तैनात है,   और शिवम का प्रेम प्रसंग इलाके के रहने वाली रचना यादव से हो गया था। प्रेम परवान धीरे-धीरे होता  गया और दोनों ने एक साथ जीने मारने की बात करने लगे,  लेकिन यह रिश्ता प्रेमी के परिजन को मंजूर नहीं था।  दोनों ने काफी समझाने का प्रयास किया,  लेकिन परिजन नहीं माने। प्रेमी शादी समारोह में शामिल होने के लिए छूट्टी लेकर आया था।  एयर छुट्टी खत्म होकर कल वापस हैदरावाद जाना था, लेकिन आज दोनों ने मुलाकात कर अपने-अपने प्यार को आगे ना बढ़ता देख एक दूसरे को गोली मार ली।  घटना की जानकारी मिलते ही दोनों को इटावा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,  लेकिन हालत को गंभीर देखते हुए सैफई पीजीआई रैफर कर दिया गया है,  जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

वही घायल प्रेमिका का कहना है कि  हम दोनों एक दूसरे को चाहते है,  और इनके घर वाले शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। यह फौज में है,  और यह कल ड्यूटी पर वापस हैदरावाद जाने वाले थे। आज इन्होंने गोली मार दी।
वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह दोनों एक दूसरे जानते है,  और शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। हालत गंभीर है,  इनको सैफई पीजीआई रैफर कर मामले की पड़ताल की जा रही है।