Visitors have accessed this post 254 times.
गोवर्धन के दानघाटी गिरिराजजी को नमन करते ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, साथ में सेवायत पवन कौशिक सीएए पर भ्रम फैलाने वाले भारत माता से प्यार नहीं करते- राजेंद्र सिंह
ग्राम्य विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों पर किया मंथन ।
गोवर्धन। ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि सीएए पर भ्रम फैलाने वाले भारत माता से प्यार नहीं करते हैं। उन्होंने खारे जल को मीठे जल में परिवर्तित करने तथा मीठे जल का सदुपयोग करने के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। ब्रहस्पतिवार को ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह गोवर्धन पहुंचे। परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रज वसुंधरा पर विभागीय अधिकारियों से विकास पर मंथन किया। उन्होंने कहाकि नागरिकता संशोधन बिल को समझने की जरूरत है, इस पर लोग भ्रम फैला रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से इस बात पर चर्चा की, कि विकास कार्यों में ग्राम विकास किस तरीके से सहयोग कर सकता है। इसके उपरांत वह दानघाटी मंदिर पहुंचे, जहां सेवायत पवन कौशिक ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। मंत्री जी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के विकास को गिरिराजजी की कृपा मांगने आए हैं। इस मौके पर सीडीओ राम निवास गुप्ता, डीडीओ आरके त्रिवेदी, एसडीएम राहुल यादव, सीओ वरुण सिंह आदि थे।
INPUT – आशु कौशिक