Visitors have accessed this post 188 times.

सादाबाद : बुधवार की सांय हाथरस मार्ग स्थित एक धावा संचालक को फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकलते समय लगे करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार हेतु सीएचसी लेकर आए,जिसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में चिकित्सकों ने ढाबा संचालक को मृत घोषित कर दिया। घर परिवार में जानकारी होने पर हाहाकार मच गया।

क्षेत्र के गांव अरौठा निवासी 42 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र बाबूलाल का हाथरस मार्ग पर चौधरी ढाबा है।बुधवार की सांय करीब पांच बजे ढाबे पर आए ग्राहकों के लिए फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकाल रहा था। अचानक ही फ्रीज में किसी तरह से करंट आ गया जिसके कारण ढाबा संचालक को करंट लग गया होटल पर कार्य करने वाले मजदूरों ने स्थिति को देखा तो लकड़ी की सहायता से ढाबा संचालक को फिर से हटाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में चिकित्सकों द्वारा दावा संचालक को मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी पुलिस को होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ढाबा संचालक की मौत की जानकारी घर परिवार को होने पर हाहाकार मच गया।

यह भी देखें :-