Visitors have accessed this post 195 times.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म हुई, जिसमें पूरा भट्ट और कपूर परिवार साथ नजर आया। वैसे तो सोशल मीडिया पर पहले से ही कई तस्वीरें मौजूद हैं, लेकिन अब आलिया ने पतिदेव रणबीर कपूर संग कई सारी इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। एक-एक तस्वीर इतनी प्यारी है कि आप इनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। मॉमी टू बी आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन रणबीर के चेहरे पर भी जल्द पिता बनने की खुशी कम नहीं झलक रही है। आलिया भट्ट ने अपनी गोद भराई की रस्म में ट्रेडिशनल कपड़े पहने। उन्होंने पीले रंग का सूट पहना, जिसमें वो बहुत प्यारी दिखीं रणबीर कपूर  ने बेबी शावर के दौरान अपनी बीवी आलिया पर खूब प्यार लुटाया। पिंक कलर की शेरवानी में वो कम हैंडसम नहीं दिखे आलिया भट्ट के बेबी शावर फंक्शन में उनके पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट, शालीन भट्ट भी नजर आईं। पूरी भट्ट फैमिली ने साथ में पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई।कपूर फैमिली संग फोटो भी खूब वायरल हो रही है। सासु मां नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन भी आलिया की गोद भराई की रस्म में शामिल हुईं अब आलिया का बेबी शावर हो तो उनकी फ्रेंड्स भी कहां पीछे रहने वाली थीं। इस खास मौके पर आलिया के साथ उनकी एक दो नहीं पूरी चार-चार सखियां भी मौजूद थीं।

INPUT- JYOTI GOSWAMI

यह भी देखें :-