सिकंदराराऊ : ऑल यू.पी.स्टाम्प बैंडर्स एसोसिएशन के सिकन्द्राराऊ तहसील अध्यक्ष अमर सिंह बघेल के नेतृत्व में सिकन्द्राराऊ तहसील के सभी स्टाम्प बैंडरों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को बन्द कर प्रदेश में ई स्टाम्प पेपर की फोटो कॉपी स्कैनिंग करते हुए स्टाम्प चोरी हो रही है, जिसे रोकने हेतु आम जनमानस द्वारा पहचाने जाने वाले फीचर्स, प्रदेश के स्टाम्प बैंडर्स का आई कार्ड शीघ्र जारी किया जाए, एक लाख के साक्षेप में 250 रुपए कमीशन स्टांक होल्डिंग कापरेशन से दिलाया जाए, फिजिकल स्टाम्प पेपर एवं ई स्टाम्प सामानांतर निरंतर रखा जाए जिससे राजस्व चोरी की संभावना नहीं है एवं कोषागार के माध्यम से सोफ्टवेयर डवलप करते हुए ई स्टाम्प की बिक्री कराई जाए स्टाक हाल्डिंग के अधीन ई स्टाम्पिंग करना मुश्किल है को लेकर कलम बन्द हड़ताल रखी । आगे उन्होंने कहा कि सभी लोग इसी प्रकार संगठित रहेंगे तो संगठन की जीत एक दिन अवश्य होगी। उपरोक्त हड़ताल के समर्थन में सभी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखक एसोसिएशन व टाइपिस्टों ने पूर्ण समर्थन दिया है जिससे आज की हड़ताल पूर्णतया सफल रही।
हड़ताल में समर्थन करने वाले प्रमुख रुप में सुरेन्द्र वशिष्ठ एडवोकेट अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन, बनी सिंह बघेल एडवोकेट, सीपी शर्मा सचिव, हरपाल सिंह यादव, हिमांशु दीक्षित एडवोकेट, जितेन्द्र यादव एडवोकेट, राकेश बघेल एडवोकेट, सत्यवीर यादव एडवोकेट, विपिन जादौन, रुपेन्द्र बघेल, मृदुल यादव, उदयवीर चौधरी एडवोकेट, बृजेश यादव एडवोकेट सचिव दी बार एसोसिएशन, देवेन्द्र दीक्षित शूल, जितेन्द्र सिंह यादव, संजीव यादव अध्यक्ष दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, रामविरेश यादव, केदार सिंह यादव, अबधेश यादव, शिवकुमार कुमार जैन, रनवीर सिंह पुंढीर, धनीराम वर्मा, यादराम बघेल, संजीव भटनागर, संतोष यादव, राजकुमार सुशील, आनंद वर्मा, फतेहसिंह बघेल, प्रकाश भानु राजपूत, ओमप्रकाश यादव, रामकुमार जैन, श्याम यादव, कुलदीप पचौरी, लाल सिंह बघेल, देवीराम बघेल, लाखन सिंह बघेल, जितेंद्र सिसौदिया, सीपी बघेल, लाल सिंह बघेल, वीरेंद्र यादव, देवा बघेल, अमर सिंह बघेल तहसील अध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार तहसील महामंत्री आदि स्टाम्प वेंडर मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-