Visitors have accessed this post 66 times.

मुरसान क्षेत्र के गांव लोहिटा कला में खेत पर रोटी देने जा रहे तीन भाई बहन पुल न होने के कारण नदी में से गुजरते समय नदी में डूब गए। पास से गुजर रही एक बच्चे ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दो बच्चों को बचाया। मुरसान के गांव लोहिटा कला के रहने वाले दीपेश कुमार के तीन बच्चे मनोज, रेखा, और ईशान रोटी देने के लिए अपने खेत पर जा रहे थे। वही नदी पुल न होने के कारण नदी में होकर निकल रहे थे। तभी मनोज रेखा और ईशन नदी से निकल रहे थे। तभी इंसान का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। वही भाई को डूबता देख मनोज ने भी अपने भाई ईशान को बचाने के लिए नदी में अंदर कूद गया और वह भी डूबने लगा। और वहीं पीछे से दोनों भाइयों को डूबता देख उसकी बहन रेखा भी दोनों भाइयों को बचाने के चक्कर में डूब गई। वहीं खेत में काम कर रहे एक मासूम बच्चे सोरय कुमार पुत्र मनीष कुमार की नजर जब इन तीनों पर पड़ी। सोरय कुमार ने घास लेने के लिए जा रहे कपड़े को नदी में फेंक दिया। कपड़े की मदद से रेखा और मनोज को बाहर निकल आए। मगर ईशान की मौके पर ही मौत हो गई। कई घंटे खोजबीन के बाद ईशान का साहब नदी के अंदर से निकल गया। और वही रेखा और मनोज की हालत को गंभीर हालत में देखते हुए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां ईशान को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। रेखा और मनोज को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। मनोज का उपचार सादाबाद के सिटी अस्पताल में चल रहा है।

और वही रेखा को परिजन छुट्टी कर कर घर ले आए। शौर्य कक्षा 6 में पढ़ने वाला छात्र। बच्चों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।सोरय की मां कविता देवी ने बताया नदी पर अगर शायद पल होता तो उसकी बेटे की जान नहीं जाती।

INPUT – वीरेंद्र शर्मा

यह भी देखें :