Visitors have accessed this post 58 times.

हाथरस : आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के निर्देशों के क्रम में नमूना संग्रह कार्यवाही लगातार की जा रही है। इस कम में रणधीर सिंह सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व व पंकज कुमार गुप्ता मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा पनीर की जॉच हेतु हाथरस शहर व तहसील सासनी में चेकिंग अभियान चलाया गया। मैण्डू गेट चौराहा स्थित शिवम मिल्क प्रोडक्टस से अमूल ब्राण्ड का मलाई फेस पनीर का सर्वे नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। तहसील सासनी में विजयगढ रोड बिजहारी स्थित दीक्षित डेरी की पनीर फैक्टरी से पनीर एंव बिष्णु डेयरी से पनीर का सर्वे नमूने जॉच हेतु लिये गये। सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। अग्रिम कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जायेगी। निरीक्षण व नमूना कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। खाद्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ० विकास कुमार व सुरेन्द्र कुमार गौड उपस्थित रहे।