Visitors have accessed this post 324 times.

सिकन्दराराऊ : राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं के धरने को आज कर्मयोग सेवा संघ ने अपना समर्थन देकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई को मजबूत किया।
सयुंक्त प्रेस वार्ता के दौरान कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष विवेकशील राघव तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सिंह बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार दलालों के माध्यम से काम कर रहे हैं। कुछ अवसरवादी लोग तहसील कार्यालयों में हर समय देखे जा सकते हैं। आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है।
तहसील में भ्रष्टाचार इस तरह से व्याप्त है कि आम आदमी तहसील के अधिकारियों से न्याय की अपेक्षा नहीं कर सकता। अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए संगठन ने उच्च अधिकारियों से माँग की है कि शीघ्र ही भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को तहसील से हटाया जाय अन्यथा क्षेत्रीय जनता के सहयोग से बड़ा आंदोलन करने की विवशता होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओमप्रकाश गौतम एड., देवेंद्र दीक्षित शूल, युवराज सिंह एड., रामकुमार यादव एड., अरुण दीक्षित, कुलवीर यादव, प्रशांत विक्रम शाह, अजय वर्मा, गजेंद्र सिंह चक, उमेश शर्मा हिमालय गांधी, विष्णु कुमार, लाखन सिंह, एदल सिंह आदि उपस्थित रहे।

(अनूप शर्मा)