Visitors have accessed this post 319 times.

हाथरस : शहर के बच्चों के क्रीड़ स्थल पोलीटेक्निक खेल-कूद के मैदान पर हो रहे जलभराव के निस्तारण हेतु आज पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानन्द एवं अन्य अधिकारी के साथ स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय पालिका अध्यक्ष द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था अपनाकर जल निकासी के निर्देश दिये गये तथा इस समस्या के स्थाई समाधन हेतु अधिकारियों को प्लान तैयार करने के लिये भी कहा गया।
यह भी देखें : हाथरस में इस जगह मिलता है घरेलू सामान सबसे कम दामों पर
पालिका अध्यक्ष द्वारा वताया गया कि पोलीटेक्निक का मैदान बच्चों के खेलने-कूदने के प्रयोग में आता है तथा पिछले कुछ वर्षों से इसके चारों ओर रिहाइशी होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हुयी है। प्रयास होगा कि इस समस्या का स्थाई समाधन किया जाये तथा बच्चों के खेल-कूद के मैदान को और भी सुन्दर बनाया जाये। पालिका अध्यक्ष के साथ अवर अभियन्ता सिविल महेश चन्द शर्मा, सुनील पाठक, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, राम बहादुर पटेल, अनिल कुमार व क्षेत्राय लोग उपस्थित थे।

इनपुट : राजदीप तोमर

अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप –
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp