Visitors have accessed this post 737 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर जिलाधय्क्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में भाजपा की सदस्यता दिलाने हेतु कार्यक्रम हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रहे | भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के उदेश्य से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भरद्वाज एवं गौरव आर्य ने सीमा उपाध्याय पूर्व सांसद एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस पत्नी रामवीर उपाध्याय पूर्व ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री तथा रामेश्वर उपाध्याय पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुरसान को भारतीय पार्टी की सदस्यता दिलायी एवं आग्रह किया कि आप पूर्णनिष्ठा एवं समर्पण भाव से पार्टी की सेवा करेंगे जिससे की पार्टी भविष्य में और भी मजबूत हो | कार्यक्रम का संचालन रुपेश उपाध्याय जिला महामंत्री ने किया एवं कार्यक्रम में पूर्व में रजनीकांत माहेश्वरी के आदेशानुसार हाथरस जिला पंचायत सदस्य के भाजपा अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध में चुनाव लड़ने व लड़ाने के कारण चिरागवीर उपाध्याय, डा० अविन शर्मा, क्षमा शर्मा, देवदत्त वर्मा, चंद्रवीर सिंह (जटोई), कृष्णा सिसोदिया, सोनू चौहान, रानू जादौन, रिंकू जादौन, गीता देवी, सोमेश यादव का निष्कासन किया गया था उस आदेश को बापिस लेते हुए सभी का निष्कासन निरस्त किया गया| कार्यक्रम में सांसद राजवीर दिलेर, विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक हरीशंकर माहौर, डौली माहौर, यशपाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह आचार्य, हरिशंकर राना, सुनील गौतम, राधा परमार, पंजाबी लाल दिवाकर, राजा गरुणद्वज, प्रभा सिंह, पिंकी सिंह, रामवीर भैया जी, बासुदेव माहौर, अनुराग अग्निहोत्री, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, अनिल पराशर, मूलचंद वार्ष्णेय, मोहन पंडित, पवन रावत, जितेन्द्र वार्ष्णेय, देवेन्द्र राघव, सोनू चौहान, वीरेन्द्र शर्मा, प्रभात पचौरी, सोमेश यादव, उमाशंकर गुप्ता, चिरागवीर उपाध्याय, अनिल सिसोदिया, विवेक वार्ष्णेय, नीरज गोस्वामी, राजकुमार चौहान, कृष्णमुरारी, नारायण लाल, आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

इनपुट : बृजमोहन ठैनुआ

यह भी पढ़े : कटहल खाने से होंगे यह फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूत

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE