Visitors have accessed this post 438 times.

अलीगढ़ : उ० प्र० महिला शिक्षक संघ अलीगढ़ मंडल के समस्त जिलों की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। महिला शिक्षक संघ कार्यालय अलीगढ़ में किया गया। मंडल में प्रदेश अध्यक्ष महोदया के प्रथम आगमन पर सभी जनपदों की महिला पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर उनका स्वागत सत्कार किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य जी के द्वारा की गई। बैठक में आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष महोदया द्वारा प्रेरणादायक बातों से सभी महिलाओं का उत्साह वर्धन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष महोदया के साथ साथ सभी जिला अध्यक्षों ने प्रण लिया कि किसी भी स्थिति में महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अलीगढ़ मंडल महिला शिक्षक संघ, प्रदेश अध्यक्ष महोदया श्रीमती सुलोचना मौर्य जी का सहृदय आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने हमें महिलाओं के सहयोग का अवसर प्रदान किया व आज अपना बहुमूल्य समय हमें देकर अनुग्रहित किया।बैठक में हाथरस जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा, जिलामंत्री सुनीता सिंह, जिला संयुक्त मंत्री राज रानी , जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर पूनम दीक्षित तथा सहपऊ ब्लाॅक संयुक्त मंत्री सविता गौतम उपस्थित रहीं।

Input : ZA Khan

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE