Visitors have accessed this post 121 times.

सिकंदराराऊ : जनता इंटर कॉलेज बरसौली की प्रबंध समिति का निर्वाचन राजेश कुमार सिंह प्रवक्ता इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ व पर्यवेक्षक दलवीर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल वस्तोई की निगरानी में निर्विरोध शांति पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें शेर पाल सिंह अध्यक्ष , भंवर पाल सिंह उपाध्यक्ष, धर्मपाल सिंह प्रबंधक, कालीचरण उप प्रबंधक, रघुराज सिंह कोषाध्यक्ष, और रामनिवास शर्मा, अमर सिंह , इंद्रपाल सिंह , धर्मेंद्र पाल सिंह, विजय पाल सिंह, रक्षपाल सिंह एवं अभय पाल सिंह को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

यह भी देखें :-