Visitors have accessed this post 105 times.

सिकंदराराऊ : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती रेलवे स्टेशन कृष्ण विहार कॉलोनी में पूर्व मनोनीत सभासद धर्मेंद्र वर्मा के आवास पर मनाई गई तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जननायक नेता थे। पिछड़े , ओबीसी के लिए आरक्षण लागू किया। उनका जीवन हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए समर्पित रहा। उनके लिए ही वह परीश्रम करते रहे। कठिन परीश्रम के बल पर एक बार वह उपमुख्यमंत्री और फिर मुख्यमंत्री बने।कर्पूरी जी का वाणी पर कठोर नियंत्रण था। वे भाषा के कुशल कारीगर थे। उनका भाषण आडंबर-रहित, ओजस्वी, उत्साहवर्धक तथा चिंतनपरक होता था।
इस अवसर पर अजय पाल राजोरिया , श्रीपाल राजोरिया, कृष्ण पाल सिंह वर्मा, कैलाश कुमार वर्मा, नागेंद्र कुमार वर्मा, शिशुपाल सिंह सविता, राजेश कुमार सविता, आकाश सविता, कमलेश सविता आदि थे।

यह भी देखें :-