Visitors have accessed this post 350 times.

सिकंद्राराऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिकंदराराऊ के नगर पालिका क्रीडा स्थल में भाजपा के हाथरस लोकसभा प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान विपक्ष पर खूब जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में देश के लोग भूखे मरते थे और आतंकवादी बिरयानी खाते थे। कांग्रेस देश का विभाजन करना चाहती है। पहले गरीबों के पैसे को कांग्रेस, सपा, बसपा के दलाल खा जाते थे, अब पैसा सीधे लोगों के खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब ब्रज भूमि का नंबर आने वाला है। विकास के लिए अब आपको तरसाने की कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा। यह पूरा क्षेत्र ब्रज भूमि का भाग है। गिरिराज महराज की यहां बड़ी कृपा है। दुनिया यहां के रज-रज में कृष्ण कन्हैया का दर्शन करती है। सौभाग्य है कि इस धरती पर रहकर जीवन यापन कर आप सभी लोग भारत माता की सेवा करने में लगे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग माफिया और अपराधी को गले का हार बनाकर बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे। यह लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। चुनाव में इन्हें बोल दीजिए, वोट तो कमल पर जाएगा, जाओ-खूब फातिहा पढ़ो। हम अयोध्या में रामलला का दर्शन करा रहे हैं तो इसके साथ माफियाओं का राम-नाम सत्य भी करा रहे हैं। हमारा नारा राष्ट्रवाद है, जातिवाद नहीं। जाति और परिवार की बात करने वाले देश को कमजोर करना चाहते हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि ने हाथ जोड़कर लोगों से जन समर्थन मांगा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी क्षेत्रीय जनता से उन्हें वोट देकर जिताने की अपील की ।
जनसभा में अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, एमएलसी जयवीर सिंह, सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी,,हाथरस विधायक अंजुला माहौर,,सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण, देवेंद्र राघव, मुकेश चौहान ,भूरा पहलवान ,राजकुमार सहयोगी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, हर्शकांत कुशवाहा, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, मुकुल गुप्ता, योगेश परमार , अभिषेक वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, मीरा महेश्वरी ,,आरती त्रिवेदी, बृजेश चौहान, पंकज गुप्ता, कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-