Visitors have accessed this post 56 times.

सिकंदराराऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र के गांव कासिमपुर में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने लोगों से एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतों के साथ जीतने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी वर्गों के लोगों की भलाई के लिए कार्य किए गए हैं। रचनात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई है जिनका लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को समान रूप से मिला है। बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा है। तीसरी बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। सभी विरोधी दल सत्ता के लालच में मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं जो अपने अपराधों को छुपाना चाहते हैं। लेकिन उनके चेहरे जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं। जनता उनकी बातों में आने वाली नहीं है।
इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा चांदी का मुकुट तथा बड़ी फूल माला पहनाकर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष शिवदान सिंह आर्य, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, देवदत्त वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख , शिव सिंह प्रधान जिला अध्यक्ष लोधी महासभा , ओंकार सिंह प्रधान, संचालक राम भरोसे लाल, शीलेंद्र सिंह प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष , मानपाल सिंह प्रधान, रूम सिंह प्रधान ,ढाल सिंह प्रधान ,होडल सिंह, रिंकू शर्मा, नितिन पुंडीर, योगेंद्र सिंह राजपूत, मोहर सिंह राजपूत, बबलू सिंह लोधी, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र राणा , लक्ष्मण सिंह लोधी आदि लोग मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-