Visitors have accessed this post 384 times.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक परिवार पर युवक के साथ अमानवीयता करने का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 28 वर्षीय एक युवक का सिर मुंडाकर उसे जूतों की माला पहनाई। युवक पर उन लोगों ने आरोप लगाया कि उसने उनके परिवार की एक 40 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी की।

मामला जिले के बिहारीगढ़ इलाके का है। युवक के साथ की गई इस बर्बरता का विडियो भी ऑनलाइन अपलोड किया गया। पुलिस तक मामला पहुंचा तो परिवार को 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों का कहना है कि 1 मार्च को उनके परिवार की महिला घर लौट रही थी। रास्ते में युवक मो. साजिद ने उनके साथ छेड़खानी की। महिला घर आई और उसने परिवारवालों से युवक के छेड़खानी किए जाने की शिकायत की। परिवारवाले गांव की पंचायत में मामला लेकर पहुंचे। पंचायत  ने दोनों पक्षों को मामला सुलझाने को कहा।

थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसी दिन शाम को साजिद महिला के घर पहुंचा। साजिद का आरोप है कि महिला के घरवालों ने उसे घर बुलाया था। उन्होंने उसे घर में बंद करके उसके सिर के बाल मुंडा दिए। उसके बाद उसे जूते की माला पहनाई। उन्होंने इस पूरे कृत्य का विडियो  बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने के लिए ऑनलाइन अपलोड कर दिया।

साजिद वहां से निकलने के बाद सीधे उसके घर पहुंचा और उसके परिजनों से पूरी घटना बताई। उसके बाद साजिद उसके घरवालों के साथ थाने पहुंचा और महिला के परिवारवालों के खिलाफ एफआईआर  दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि महिला के पति और उसके अन्य रिश्तेदारों सहित 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।