Visitors have accessed this post 285 times.

सुहागिन महिलाओं ने आज (13 अक्टूबर) को अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय का ये पहला करवा चौथ है, जिसको लेकर वो बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपने हाथों पर पिया सूरज नाम्बियार के नाम की मेहंदी भी रचा ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें ‘शिव-पार्वती’ की भी झलक है। उनकी मेहंदी की डिजाइन फैंस को बहुत पसंद आ रही है। मौनी रॉय  ने इंस्टाग्राम पर करीब 1 घंटे पहले कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो हाथों पर रची मेहंदी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके एक हाथ पर शिव-पार्वती और दूसरे हाथ पर छलनी से चांद देखती औरत की डिजाइन दिख रही है। वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘पहला हमेशा स्पेशल होता है मौनी रॉय ने तीन साल तक दुबई बेस्ड बिजनसमैन सूरज नाम्बियार को डेट किया था। इसके बाद 27 जनवरी 2022 को इन्होंने गोवा में शादी की। इनकी वेडिंग सेरेमनी दो रीति-रिवाजों से हुई थी। एक बंगाली और एक मलायाली। इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही थे।

INPUT- JYOTI GOSWAMI