Visitors have accessed this post 327 times.

हाथरस : साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र की ओर से नवागत जिलाधिकारी का किया गया , स्वागत ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आशु कवि अनिल बोहरे के नेतृत्व में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां जिलाधिकारी का संस्था की ओर से शॉल दुपट्टा उड़ा कर पगड़ी पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया संस्था अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने ब्रज कला केंद्र संस्था की पत्रिका जिला अधिकारी को भेंट की साथ की संस्था के कार्यों के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया और उनसे आग्रह किया कि हाथरस काका निर्भय की नगरी है हाथरस ब्रज की देहरी है हाथरस की माटी में काव्य रस बहता है हाथरस स्वांग रसिया नाटक ख्याल का शहर है और इन सभी विधाओं के कलाकारों के उत्थान के लिए प्रशासन स्तर से पहल हो जिससे हाथरस के कलाकार पूरे देश में हाथरस की ख्याति को फैलाएं हाथरस का नाम रोशन हो जिलाधिकारी ने पूरा आश्वासन दिया कि प्रशासन स्तर से साहित्य कलाओं के विकास के लिए और उनके प्रचार प्रसार के लिए वह पूर्ण रूप से तत्पर हैं इसके लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय का आभार प्रकट किया ।

स्वागत करने वालों में कवियत्री मीरा दीक्षित कवियत्री मनु दीक्षित संस्था सचिव बीना गुप्ता एडवोकेट , कोषाध्यक्ष हरि शंकर वर्मा सदस्यगण पंडित ऋषि कुमार कौशिक अविनाश चंद पचौरी गिरिराज सिंह गहलोत कपिल नरूला आदि थे।