Visitors have accessed this post 49 times.
हाथरस : कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस और कृषि विभाग, जनपद – हाथरस, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “विकसित कृषि संकल्प अभियान-“2025 के अंतर्गत हाथरस विकास खंड के ग्राम- रतनगढ़ी, रमनगला, तीपरस में कृषि जागरूकता के साथ कृषि की नवीन तकनीकी और फसलों उन्नत किस्में व कृषि मै विविधीकरण के पहलुओं पर जानकारी दी गई l इसके साथ कीटनाशी के छिड़काव के लिए ड्रोन तकनीकी और महिलाओं को सब्जियों के उत्पादन मै बढ़ावा देने के लिए किचेन गार्डन किट का वितरण व सपूर्ण जानकारी से महिलाओं व कृषकों लाभान्वित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, हाथरस की महिला वैज्ञानिक डॉ पुष्पा देवी ने खेतिहर महिलाओं को और कई सारे उपयोगी यंत्रों के बारे में जानकारी दी और गेहूं की कटाई में उपयोगी यंत्र नवीन सिकल (हसिया ) जिससे फसलों की कटाई मै कम मेहनत लगती और समय कम लगता है, जल्दी कटाई का काम किया जा सकता है। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ ए. एच. वारसी ने फसलों उत्पादन के साथ विभिन्न विकसित नई प्रजातियों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एस. सी. एस. पी. योजना के तहतअनुसूचित जाति के कृषक भाइयों को धान के बीज का निशुल्क वितरण किया। केंद्र के कृषि अभियंत्रण के वैज्ञानिक डॉ कमलकांत ने फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव यंत्रों द्वारा करने से समय की बचत व सही तरीके छिड़काव करने के सेफ्टी पर जोर दिया । केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान , फरह, मथुरा से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सूरज पाल ने अपने व्याख्यान में बकरियों की अच्छी नस्ल की जानकारी के साथ उनके रख रखाव और बीमारियों से छुटकारा पाने के लाभकारी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मचारी सुरेंद्र पाल, अयोध्या प्रसाद, मनवीर, योगेश प्रोग्राम प्रभारी व नलकूप विभाग एवं पशुपालन विभाग सहित कई विभागों ने भाग लिया। तीनों गांवों मे लगभग 365 महिला और किसान भाइयों ने प्रतिभाग किया
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :