Visitors have accessed this post 372 times.

हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला रति कलुपुरा मोड़ पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जलेसर के इब्राहिम नगर निवासी 22 वर्षीय युवक बाइक से जा रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत हसायन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

INPUT – YATENDRA PRATAP