Visitors have accessed this post 45 times.
सिकंदराराऊ : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस निखिलवर्ती पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कांग्रेसियों ने उन्हें संचार क्रांति का जनक बताया।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे, आज अगर हम मोबाइल, लैपटाप व कंप्यूटर चला पा रहे हैं तो राजीव गांधी की ही देन है। राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रान्ति का जनक माना जाता है।देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया । मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। राजीव गांधी की सोच काफी दूरगामी थी। पंचायती राज प्रणाली को सशक्त बनाया। जवाहर नवोदय विद्यालय उनकी ही देन हैं। भाजपा के विरोध की अनदेखी कर कंप्यूटर को बढ़ावा दिया।
इस अवसर पर राशिद कुरैशी, समीर अहमद, जाहिद कुरैशी, अल्फैज अख़्तर, कुलदीप कुमार, कैलाश कुमार आदि मौजूद थे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI