Visitors have accessed this post 346 times.
सिकंदराराऊ के मोहल्ला बगिया बारहसैनी में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें 50 बच्चों ने प्रतिभा किया और धार्मिक गीतों पर मनभावन प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर शिवकुमार वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, विकास वार्ष्णेय, चंदेश वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय पूर्व सभासद, प्रभात वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, देवेंद्र वार्ष्णेय, मुदित वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, राज वार्ष्णेय, चंदन वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI










