Visitors have accessed this post 349 times.
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पानी यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच गया है। मिढ़ावली गांव में बाढ़ के पानी में बहता 10 फीट लंबा मृत अजगर बनखंडी महादेव मंदिर के पास आ पहुंचा, जिसे देखने लोगों की भीड़ जुट गई। बाढ़ से करीब 800 से 900 बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने रिपोर्ट अधिकारियों तक पहुंचा दी है। विशेषज्ञों ने ऐसे जीवों के खेतों तक आने की आशंका जताई।

INPUT – RANJEET KUMAR











