Visitors have accessed this post 242 times.
सिकंदराराऊ : नवरात्रि के अवसर पर झम्मनलाल पवन स्मृति इण्टर कालेज में गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक निखिल स्वामी, कंट्रोलर श्रीमती शीतल पवन, ललित स्वामी तथा प्रधानाचार्य संजीव कुमार गौतम एवं ज्योति कुमारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मार्गदर्शन अध्यापकों में खुशबू, हिमांशी, प्रियांशी, प्रतीक्षा तथा विक्की पंकज आदि ने कुशलतापूर्वक किया।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











