breaking 1

Visitors have accessed this post 162 times.

सिकंदराराऊ के तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। जिसके चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने 12 किसानों पर पराली जलानें के आरोप में जुर्माना लगाया गया है।
एसडीएम संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के मना करने के बाद भी अब तक पराली जलाने के तहसील क्षेत्र में 15 किसानों की जांच के बाद पहचान की गई है। जिनमें से 12 मामलों में संबंधित किसानों पर लगभग एक लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। तथा जुर्माने की वसूली के लिए लेखपालों और संग्रह अमीनों को निर्देशित किया गया है।
पराली जलाने के आरोप में चिन्हित किए गए तहसील क्षेत्र के ग्राम खेड़िया कलां में तीन, लोधीपुर पट्टी देवरी में चार, टीकरी खुर्द में दो, अंडौली में एक और कानऊ में दो किसानों पर आर्थिक दंड लगाया गया है। इनमें सर्वाधिक जुर्माना ग्राम कानऊ निवासी भूरी सिंह पर 10 हजार रुपये का लगाया गया है। जिन्होंने अपने खेत में धान की पराली जलाई थी।
एसडीम संजय कुमार का कहना है कि सरकार द्वारा लगातार मना करने के बाद भी किसानों द्वारा धान की पराली को जलाया गया है। जिसको लेकर उन्हें चिन्हित करके उन पर जुर्माना लगाया गया है जिनसे शीघ्र वसूली की जाएगी।

INPUT – VINAY CHATURVEDI