
Visitors have accessed this post 144 times.
बरारी (बिहार)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बरारी क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (हाथरस) विवेक उपाध्याय ने सोमवार को बरारी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय सचिव तौक़ीर आलम के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया।
जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों के दौरान विवेक उपाध्याय ने कहा कि “बरारी की जनता परिवर्तन के मूड में है। गाँव-गाँव और गली-गली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का उत्साह ये साबित करता है कि इस बार महागठबंधन को भारी समर्थन मिल रहा है।”
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है और अब बदलाव चाहती है। किसानों, युवाओं, मजदूरों, व्यापारियों और महिलाओं सहित हर वर्ग का झुकाव कांग्रेस और महागठबंधन के पक्ष में तेजी से बढ़ रहा है।
उपाध्याय ने आगे कहा कि “महागठबंधन ही बिहार के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का सबसे मजबूत विकल्प है। जनता इस बार एक संवेदनशील और जवाबदेह सरकार चाहती है।”
बरारी क्षेत्र के दौरे के दौरान विवेक उपाध्याय ने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस प्रत्याशी तौक़ीर आलम को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र और राज्य में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखी जा सके।
अंत में उन्होंने कहा— “बरारी की जनता बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत तय है।” 








