Visitors have accessed this post 177 times.
हाथरस के पूर्व मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय की 69वीं जयंती उनके परिवार द्वारा जनसेवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर लेबर कॉलोनी पार्क में सेवा कार्यक्रम हुआ, जिसमें गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को भोजन और कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन उनकी धर्मपत्नी सीमा रामवीर उपाध्याय, छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय, पुत्र चिराग उपाध्याय और पुत्रवधू, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक निधि सारस्वत के नेतृत्व में किया गया। हजारों लोगों को सम्मान के साथ सेवा दी गई।स्व. रामवीर उपाध्याय गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज माने जाते थे। मंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए कई काम किए। लोग उन्हें जनता के दुख-सुख में साथ खड़े रहने वाले नेता के रूप में याद करते हैं।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि उनका जीवन सेवा और समाजहित को समर्पित रहा। उनकी जयंती को जनसेवा दिवस के रूप में मनाना सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

INPUT – DEV PRAKASH











