Visitors have accessed this post 127 times.
सादाबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद निवासी चिंटू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। मृतक के पुत्र k अनुसार उसके पिता संजीव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ में वार्डवॉय के पद पर कार्यरत थे।
बताया गया कि संजीव 20 दिसंबर 2025 को अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। अगले दिन 21 दिसंबर 2025 को सलेमपुर रोड स्थित बंबे में संजीव का शव तैरता हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्वजन का आरोप है कि 20-21 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्तियों ने संजीव की बंबे में डुबाकर हत्या कर दी। इस संबंध में सूचना थाना सादाबाद में दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अब तक हत्या का अभियोग पंजीकृत नहीं किया है।चिंटू ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सादाबाद को निर्देशित कर उसके पिता संजीव की हत्या का मुकदमा तत्काल दर्ज कराया जाए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
INPUT – RANJEET KUMAR











