Visitors have accessed this post 60 times.

सिकंदराराऊ : स्थानीय कवि एवं साहित्यकार देवेश सिसोदिया को एक अंतराष्ट्रीय संस्था द्वारा मुरादाबाद में 3 जनवरी को एक आयोजन में सम्मानित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार देवेश सिसोदिया को देश की एक प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ,अंतराष्ट्रीय कला मंच द्वारा संस्था के 38 वें वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान श्री सिसोदिया को संस्कृति ,साहित्य,शिक्षा एवं ललित कलाओं के उन्नयन एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए किये जा रहे सृजनात्मक कार्यों के लिए मंच द्वारा साहित्य वारिधि आचार्य महेंद्र सागर प्रचण्डिया स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा सजल गौरव की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में देश के बड़े बड़े साहित्यकार भाग ले रहे हैं।

INPUT – VINAY CHATURVEDI