Visitors have accessed this post 9 times.
हाथरस : विधानसभा क्षेत्र में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक पं. अजय रावत ने रुहेरी मंडल के विभिन्न बूथों का दौरा कर जमीनी स्तर पर अभियान की प्रगति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 200, 201, 202, 203, 204, 205 एवं 206 पर उपस्थित सभी बी.एल.ओ. से संवाद कर अब तक बढ़े मतदाताओं की संख्या की विस्तार से जानकारी ली। 
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में बूथ स्तर पर एसआईआर ड्राफ्ट की गहन समीक्षा की गई। पं. अजय रावत ने बी.एल.ओ. से फार्म संख्या 6, 7 एवं 8 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा नए मतदाताओं को जोड़ने और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। 
इस अवसर पर एसआईआर विधानसभा संयोजक भोला सिंह रावत, जिला महामंत्री किसान मोर्चा योगेन्द्र सिंह गहलोत, बूथ अध्यक्ष कमल गुप्ता, सभासद वार्ड संख्या 11 धर्मेंद्र पिप्पल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।










