Visitors have accessed this post 30 times.

सासनी (हाथरस)। सासनी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह जी एवं विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय जी ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और हिंदू समाज के हितों के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
इस अवसर पर मोहित बजरंगी को विभाग अध्यक्ष (मथुरा–हरिगढ़), योगेश कुमार सिंह (योगी) को जिलाध्यक्ष हाथरस, कन्हैया उपाध्याय को राष्ट्रीय गौ रक्षा परिषद अध्यक्ष, आशुतोष अग्रवाल को जिला महामंत्री, सत्यवीर सिंह को जिलामंत्री (AHP), पवन शर्मा व रोशन सक्सेना को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा विशाल उपाध्याय को प्रखंड अध्यक्ष सासनी, अभी पंडित को जिला मंत्री, सुमित बाबू, आकाश कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक वशिष्ठ को प्रखंड मंत्री, करन माहौर, मुनीष कुमार, खन्ना ठाकुर, कालू चौधरी को प्रखंड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
गौ रक्षा एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए अरुण पंडित को गौ रक्षा प्रमुख, सागर चौधरी, प्रिंस चौधरी एवं रवेंद्र भाटी को सह गौ रक्षा प्रमुख, एदल सिंह को हनुमान चालीसा प्रमुख तथा संचित उपाध्याय को सह हनुमान चालीसा प्रमुख नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में पी. के. शर्मा (अध्यक्ष, राष्ट्रीय क्षात्र परिषद), अमरीश (ग्राम अध्यक्ष सठिया), गणेश उपाध्याय (प्रखंड अध्यक्ष AHP) एवं सचिन पाठक (प्रखंड महामंत्री AHP) को माला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संगठन की एकता, राष्ट्र सेवा और हिंदू समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।