Visitors have accessed this post 114 times.

सिकंद्राराऊ : शिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। उप जिलाधिकारी सिकंद्राराऊ के निर्देश पर मंगलवार को कासगंज रोड के ढाबों और रेस्टोरेंटों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रशासन की टीम ने फौजी ढाबा, जय श्री श्याम ढाबा, सोरों जी ढाबा, SR ढाबा, जय गंगा मैया ढाबा और न्यू स्टार होटल एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान संचालकों को साफ-सफाई रखने और ताजा व शुद्ध भोजन परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी ढाबों पर रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए गए, ताकि यात्रियों से मनमानी वसूली न हो।

INPUT – NEERAJ GUPTA