Visitors have accessed this post 62 times.
हाथरस : ‘समर्पण दिवस’ के अवसर पर हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित रावत कॉलोनी में बूथ संख्या 201 (दा० बर्गर कंपनी के पास) पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बूथ अध्यक्ष पं. अजय रावत के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत, अंत्योदय की भावना तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पित जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी समाज को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन सेवा, संगठन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा, मंडल महामंत्री श्री विवेक रावत, कमल गुप्ता, वार्ड संख्या 11 के सभासद धर्मेंद्र पिप्पल, नानक चंद्र, नरेंद्र सिंह, हरिओम, रितिक पाराशर, विमल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ हुआ।
INPUT – BUREAU REPORT











