Visitors have accessed this post 107 times.
कानपुर के औरैया जिले में शादी से बचने के लिए एक युवती ने फिल्मी अंदाज में ड्रामा किया। 25 साल की रीना की शादी घरवालों ने कहीं और तय कर दी थी, लेकिन उसे यह रिश्ता मंजूर नहीं था।घर छोड़ने से पहले रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबी सांप की कांचली रख दी और चुपचाप निकल गई। सुबह जब परिजनों ने कांचली देखी तो घर में हड़कंप मच गया। गांव में अफवाह फैल गई कि लड़की नागिन बन गई है। देखते ही देखते घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ग्रामीण ने युवती के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जांच में पता चला कि रीना का पहले से प्रेम संबंध था और परिवार उसकी शादी कहीं और करना चाहता था। शादी से बचने के लिए वह यह ड्रामा रचकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

INPUT – MANOJ SINHA











