Visitors have accessed this post 106 times.

हाथरस : विद्युत विभाग द्वारा लाइन सुधार कार्य के चलते कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ओढपुरा से संचालित 11 केवी रूहेरी इंडस्ट्रियल पोषक पर जर्जर बिजली लाइन और पुराने पोलों को बदलने का कार्य किया जाएगा।
इस आवश्यक कार्य के चलते 11 केवी रूहेरी इंडस्ट्रियल पोषक के साथ-साथ 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र लहरा से संचालित 11 केवी रूहेरी नलकूप पोषक और रूहेरी ग्रामीण पोषक की विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया है कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित, सुचारु और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य बिजली आपूर्ति के निर्धारित समय से पहले ही पूर्ण कर लें।