Visitors have accessed this post 37 times.

हाथरस : राज्य कर विभाग आगरा रोड पर स्थित कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान जीएसटी अधिकारियों के न बैठने से व्यापारियों एवं एडवोकेट, अकाउंटेंट का समय पैसा एवं मानसिक शोषण उत्पीड़न हो रहा है नोटिसों का जवाब लेने वाला , अपील की सुनवाई करने वाला कोई भी अधिकारी कर्मचारी एस आई आर में ड्यूटी लगने के कारण काफी समय से जीएसटी कार्यालय अधिकारी कर्मचारी विहीन चल रहा है जिसका खामियाजा व्यापारी को भुगतना पड़ रहा है गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड जवाब दे देते हैं फिर में ड्यूटी के कारण कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं है जीएसटी कार्यालय द्वारा वर्ष के अंतिम तिमाही में विभिन्न प्रकार की लेखा-जोखा कर आदि को देखा जाता है जो भी अंतर मिलते हैं उन पर नोटिस जारी किए जाते हैं व्यापारियों द्वारा जवाब सहित कार्यालय में सुनवाई हेतु जाया जाता है लेकिन अधिकारीगण कर्मचारी गण अपने पटलो पर नहीं मिलते जीएसटी कार्यालय जाकर कामना होने पर बेरंग वापस होना पड़ता है जिला प्रशासन को एस आई आर के कार्य के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों को तैनात करना चाहिए जीएसटी विभाग राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत है जीएसटी अधिकारियों द्वारा एस आई आर में लगे होने से राजस्व में काफी गिरावट आई है लक्ष्य या अधिकारियों के पूर्ण होने से उनके आगे भी असंमजज की स्थिति है अधिकारियों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है व्यापारियों की खरी-खोटी सुनने के लिए बाध्य है डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन एवं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल जिलाधिकारी महोदय से मांग करते हैं कि आप जीएसटी विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी ना लगाई जाए अगर लगाई जाती है तो एक टाइम टेबल के हिसाब से लगाई जाए जिससे व्यापारियों को अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा शासकीय कार्य प्रभावित न होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें इस दौरान अधिवक्ताओं एवं व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ में अधिकारियों की नौक झोक हुयी तथा कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया इस दौरान डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश वाष्र्णेय एडवोकेट सचिव विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट संरक्षक गिरीश चंद्र शर्मा एडवोकेट भुवनेश वाष्र्णेय भरत शर्मा दुर्गेश चतुर्वेदी आकाश ठाकुर रामकुमार शर्मा एवं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल महामंत्री आकाश वर्मा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा पंडित हरेंद्र शर्मा शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे

INPUT – AMIT SHARMMA