Visitors have accessed this post 18 times.

हाथरस : पुरदिलनगर कस्बे में दंगल भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर नगर के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर माहेश्वरी धर्मशाला में मेला कमेटी के तत्वाधान में सर्व समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चिरंजी लाल नेता जी ने की।
बैठक में मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दंगल भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
नगर के लोगों का कहना है कि पुरदिलनगर में फूलडोल मेला और दंगल का आयोजन कई दशकों से होता आ रहा है, जो नगर की परंपरा और इतिहास का हिस्सा है। लेकिन दंगल भूमि पर कब्जा होने के कारण इस परंपरा पर संकट खड़ा हो गया है।

बाजारों में लगे हुए बैनर

बैठक में मौजूद नगर के संभ्रांत लोगों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अगर जल्द ही दंगल भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो नगर में होली पर्व, फूलडोल मेला, दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सम्पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
साथ ही सर्व समाज के लोगों द्वारा नगर में बहिष्कार के बैनर भी लगा दिए गए हैं, जिससे प्रशासन पर जल्द समाधान करने का दबाव बनाया जा सके।
इस बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाह, पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाह, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल बघेल, बंटी आर्य, अमित व्याणी, सचिन दीक्षित, वरुण राठी, ऋषिपाल बघेल, लोकेन्द्र जाखेटिया, आनंद गोला, विजय शर्मा, शशिकांत भारद्वाज, नरेन्द्र आर्य, हाजी अय्यूब, मोहम्मद रजा, गौरी शंकर, राजवीर कुशवाह, संजय दुबे, फौजदार खान, श्रीनिवास कुशवाह, राजा बाबू कुशवाह, अभिनव माहेश्वरी, रिंकू शर्मा, विष्णु शर्मा, सौरभ यादव, राजू गोला सहित नगर के अनेक लोग मौजूद रहे।