Visitors have accessed this post 29 times.
सिकंदराराऊ : रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम नगला विजन निवासी अनीता देवी अपने पति प्रवेश कुमार के साथ बाइक से एटा के सकीट गांव जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक रतिभानपुर के पास हाईवे पर ओमवती बुआ के पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति को गंभीर हालत में हाथरस रेफर किया गया।
INPUT – NEERAJ GUPTA











