
Visitors have accessed this post 6 times.
हाथरस। जनपद हाथरस के ग्राम बिलोकरी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बिजली घर स्थित अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से उठाया।
प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष रूप से स्मार्ट मीटर से संबंधित परेशानियों और ग्राम बिलोकरी में कथित अवैध वसूली के मुद्दे को प्रमुखता से रखा। इस दौरान अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
नितिन सिंह शेखावत ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर, अवैध वसूली और अन्य जनसमस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो राष्ट्रवादी प्रताप सेना हाथरस की धरती से बड़ा एवं उग्र आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा जनता के हक और न्याय के लिए संघर्ष करता रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष सुनील परमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









