Visitors have accessed this post 21 times.
हाथरस : राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए अंत्योदय के ध्येय, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हाथरस जिला कार्यालय में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉ. दिनेश शर्मा उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता अजय रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा भारत माता तथा पार्टी के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।
अपने संबोधन में डॉ. दिनेश शर्मा ने एक प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से एकता की शक्ति को समझाते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण तथा अंत्योदय के संकल्प को याद करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में लोकप्रिय एवं यशस्वी सांसद अनूप प्रधान, विधायक हाथरस सदर अंजुला सिंह माहौर, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित अजय रावत, योगेश शर्मा, समाजसेवी भूरा पहलवान, प्रीति चौधरी, आचार्य महेंद्र जी, विपिन लवानिया, डोली माहौर, मथुरा प्रसाद गौतम, सुनील गौतम, अनिल जादौन, रामबीर सिंह परमार, शरद महेश्वरी, हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रूपेश उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को पुनः दोहराते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

INPUT – RAHUL SHARMA











