breaking 1

Visitors have accessed this post 23 times.

पुरदिलनगर : बुधवार को एक शादी समारोह के दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि बरामद मांस के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, आफताब पुत्र अब्दुल हमीद की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान संदिग्ध मांस बरामद हुआ, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना वैधानिक अनुमति के पशु कटान करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर सिकंदराराऊ थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुरदिलनगर में इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी है, जहां पुलिस ने मांस बरामद कर जांच के बाद नियमानुसार उसे नष्ट कराया था और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA