Visitors have accessed this post 604 times.
सहपऊ : नगर पालिका हाथरस के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कस्बे में आकर गरीबों को कोरोना महामारी से सुरक्षा एवं एहतियात के तौर पर बचाव रखने के लिए सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण किये। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है कि जो वास्तविकता में गरीबों की सहायता करती है। उनका आगे कहना था कि गरीबों को मास्क एवं सैनिटाइजर देने का कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम नही है। यह तो मानवता के नाते उनका कर्तव्य बनता है कि गरीबों एवं असहाय लोगों की सहायता करें। पालिका अध्यक्ष के कस्बे में पहुँचने पर भाजपाइयों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष हेमंत शुक्ला, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, दुष्यंत शर्मा व आकाश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
INPUT – Akhilesh kumar









