Visitors have accessed this post 752 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : कथा वाचक मोरारी बापू द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को शराबी एवं बलराम जी को चोर व अपनी कथाओं में अली मौला जैसे स्लोगन देकर हिन्दू भावनाओ को ठेस पहुँचाने का कार्य किया है। उक्त मामले में मोरारी बापू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को हिंदूवादीयो ने कोतवाली में तहरीर दी है।

हिंदूवादी कृष्णा यादव ने तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि फेसबुक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कथावाचक प्रसिद्ध संत मोरारी बापू द्वारा अपनी हिन्दू आधात्मिक कथाओं में हिंदुओ एवं धर्म को कलंकित व बदनाम करने की दृष्टि से कथाओं में भगवान श्रीकृष्ण व बलराम आदि पर धार्मिक उन्मादी अर्थ एवं अमर्यादित टिप्पणी की है । जिससे समस्त हिन्दू समाज के अनुयायियों को धार्मिक ठेस पहुँची है। भगवान श्रीकृष्ण व बलराम हिंदुओ के आराध्य है। कथावाचक मोरारी बाबू द्वारा की गई टिप्पणी से हिन्दू समाज के अनुयायियों की भावनाओ को ठेस पहुँचाने का कार्य किया गया है ,जो निंदनीय है।

इनपुट : अनूप शर्मा