Visitors have accessed this post 633 times.

सिकंदराराऊ : आगामी सावन मास एवं पर्वो को लेकर कस्बा पुरदिलनगर में कोतवाल प्रवेश राणा ने सभी धर्मों के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी आयोजन किया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि सावन मास में लोग घरों में ही रह कर शिव आराधना करें । मास्क का प्रयोग अवश्य करे एवं सामाजिक दूरी बनाए रखे। भीड़ को एकत्रित न करे । भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। बेबजह घर से न निकले । इस मौके पर चौकी प्रभारी घनेद्र शर्मा , संजीव जाखेटिया , सुरेश चंद्र आर्य , हरी मोहन जाखेटिया आदि लोग मौजूद रहे।

 

(अनूप शर्मा)