Visitors have accessed this post 472 times.

हाथरस : हाथरस से निरीक्षण करने के बाद नोडल अधिकारी एडीजी राजा श्रीवास्तव ने सासनी क्षेत्र के हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान चर्चा यह भी रही कि एडीजी थाने का निरीक्षण भी कर सकते है। लेकिन थाने का निरीक्षण न करके कस्बा में हॉटस्पॉट घोषित एरिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कस्बा के कमला बाजार, गांधी चौक, अयोध्या चौक, बस स्टैंड में गाडी से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते हुए हाथरस रवाना हुए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने गांधी चौक में लोगों को मास्क वितरित किए। हालांकि इस दौरान एडीजी के साथ पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह भी मौजूद रहे।

(अनूप शर्मा)