Visitors have accessed this post 503 times.

हाथरस – कोतवाली सासनी क्षेत्र के चंपाबाग के निकट बाइक सवार जीजा साले को एक तेज रफ्तार जेसीबी ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गम्भीररूप से घायल हो गए। घटना के बाद खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों की भीड जुट गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जेसीबी व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

इनपुट -: अनूप शर्मा