Visitors have accessed this post 516 times.
कोतवाली पुलिस ने नानऊ रोड से एक युवक को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार एसआई विजय सिंह अपने हमराह विनोद और शिवम के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें नानऊ रोड पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जिसे टोकने पर वह भागने लगा। पुलिस ने भी दौडकर युवक को पकड लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में एक तंचा 315 बोर तथा दो कारतूस जिंदा 315 बोर एक खाली खोखा बरामद किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर युवक को जेल भेजा है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम आनंद पुत्र नरेश निवासी मोहल्ला जामुनवाला बताया है।
INPUT – Avid hussain









